Wednesday, October 21st, 2026

टीम इंडिया को डीआरएस का उपयोग सावधानी से करना चाहिए -मांजरेकर

नई दिल्ली
भारत ने बेशक दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड  को 317 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हो बावजूद इसके टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर  को टीम में एक खामी दिखाई दे रही है।

4 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में डे नाइट  खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से पराजित किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की।

मांजरेकर ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) की गलतियों को सुधारने के लिए कहा है। डीआरएस के मामले में भारत का रेकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विशेषकर बोलिंग के दौरान इस प्रणाली का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में भारत ने कई मौकों पर डीआरएस गंवा दिए। इससे पहले भी कोहली ऐंड कंपनी को इससे ज्यादा लाभ  नहीं हुआ है।

टीम इंडिया ने मंगलवार को चौथे दिन ही मेहमान इंग्लैंड को हरा दिया। जीत के बाद मांजरेकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जीत के बाद भी, एक चैंपियन टीम को खुद पर काम करते रहना चाहिए। भारत के लिए सुधार का एक एरिया है-डीआरएस का इस्तेमाल। इसके लिए शांत और परिपक्व एप्रोच की जरूरत है।'

 

#संजय मांजरेकर

Source : Agency

पाठको की राय